BIHARBreaking NewsSTATE

12 साल की दुल्हन ले जाने अजमेर से सीतामढ़ी आया 50 साल का दूल्हा, गांववालों ने जमकर की खैरमकदम!

सीतामढ़ी. बारह साल की लड़की और पचास साल का दूल्हा. जी हां, ऐसी ही एक बेमेल शादी करवाने की कवायद बिहार के सीतामढ़ी में की जा रही थी. इसके लिए दूल्हा दूर राजस्थान के अजमेर से सीतामढ़ी जिले के एक गांव पहुंच भी गया था. दलालों ने सब कुछ रेडी कर रखा था. नाबालिग मासूम बच्ची से शादी करवाने का सारा इंतजाम भी कर खा था, लेकिन दूल्हे की नई नवेली नाबालिग दुल्हन का दीदार करने से पहले ही ग्रामीणों ने जमकर खातिरदारी कर डाली और अब वह पुलिस की पकड़ में है.

मामला नानपुर प्रखंड के बहेड़ा गांव का बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक नाबालिग लड़की की शादी गांव की ही रजिया खातून नाम की महिला दलाल व कृष्णनंदन नाम के पुरुष दलाल ने  राजस्थान के अजमेर इलाके के रहने वाले गोपाल राम नामक व्यक्ति से तय करा दी. तय तारीख पर वह शादी के लिए राजस्थान से सज-धजकर आ भी पहुंचा. बताया जा रहा है कि वह शहर के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में रुका था.वहीं, इन दलालों की लालच में आए नाबालिग लड़की को उनके परिजनों ने मासूम बच्ची को शादी के जोड़े में सजाकर लेकर भी चले गए. लेकिन, इसी बीच गांववालों को इस बात की भनक लग गई. गुस्साए लोगों ने विवाह स्थल कृष्णा कॉम्प्लेक्स पर धावा बोल दिया. बताया जा रहा है कि  वह पचास साल के बुजुर्ग दूल्हे को देख लोग आग-बबूला हो गए और वहीं जमकर हाथ भी साफ किए. दूल्हा और उसके साथ अन्य व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.