लोजपा प्रकरण के बाद पूर्व राजद विधायक विजय प्रकाश ने जमुई सांसद चिराग पासवान को राजद के साथ आने का आफर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार गरीबों के नेता स्व रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करना चाहते हैं तो राजद ऐसा कतई नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि पशुपति पारस व उनके सहयोगियों को भले ही क्षणिक लाभ हो जाए। लंबा रेस का नेता चिराग ही हैं। जनता के बीच आज भी चिराग ही लोकप्रिय हैं। तेजस्वी की तरह वह भी बिहार के उभरते नेता हैं। उनके साथ सात प्रतिशत बढ़ा वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि जमुई सांसद को सड़क उतरकर संघर्ष करने का समय है। बिहार की जनता उन्हें उंचाईयों पर पहुंचा देगी। उन्होंने कहा जदयू नेताओं को तोड़ फोड़ में विश्वास करती है। समय आने पर जनता जबाव देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में जदयू ने गलत तरीका अपनाकर राजद नेता तेजस्वी को सत्ता से दूर कर दिया। उसी तरह लोजपा परिवार को तोड़ने का काम कर रही है।





Leave a Reply