BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की प्रथम पुण्यतिथि की याद में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से गरीबों में मास्क और भोजन की पैकेट का किया गया वितरण

कल दिनांक 14/06/2021 को स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की प्रथम पुण्यतिथि की याद मे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मुजफ्फरपुर की ओर से सिकंदरपूर ओपी,स्टेशन रोड तथा उसके आस पास के क्षेत्रों मे गरीबों में मास्क और भोजन की पैकेट का वितरण किया गया
जिसमे जिला अध्यक्ष अमित सिंह जी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हुए एक वर्ष हो गए लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन तथा सीबीआई के द्वारा ना ही इस केस से संबंधित लोगों को पकड़ा गया और ना ही कुछ हुआ इसलिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत सरकार से मांग करती है कि सुशांत सिंह राजपूत केश की सुनवाई जल्द से जल्द करे ताकि और भी सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों का ऐसा हाल न हो इसीलिए आज से सुशांत सिंह राजपूत जी के जन्मतिथि तथा पुण्यतिथि पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (मुजफ्फरपुर) के द्वारा हर वर्ष गरीबों में भोजन तथा कुछ ना कुछ वितरण किया जाएगा
जिसमे मौजूद हरि किशोर सिंह,अमरनाथ सिंह, कृष्ण सिंह, रणविजय सिंह ,संजय सिंह, हर्ष आनंद ,अर्जुन सिंह , हिमांशु सिंह ,राधे सिंह ,गौरव चौहान ,अपूर्व रघुवंशी, इंद्र सिंह, राकेश सिंह,अजित सिंह, राकेश रोशन सिंह, अविनाश सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी अकाश सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.