Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

पवन सिंह के फैंस ने सीने पर टैटू के जरिये बनवाई उनकी तस्वीर, एक्टर बोलें- प्यार करें, मगर ह’र्ट करने वाली हरकत न करें

एवरग्रीन पावर स्टार पवन सिंह के प्रति लोगों में दीवानगी कितनी ज्यादा है, अब इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है. बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक वे अपने फैंस के दिलोदिमाग पर इस कदर छाए हुए हैं कि उनके फैंस अपने – अपने तरीके से इस दीवानगी का इज़हार करते नज़र आ रहे हैं. इस ताजा उदाहरण ये है कि एक लड़के ने पवन सिंह के लिए अपने सीने पर ही उनकी तस्वीर वाली टैटू बनवा ली. इसके बाद यह तस्वीर उसने पवन सिंह को भेजी और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी, जो अब खूब वायरल भी हो रहा है.

जब यह फ़ोटो और वीडियो पवन सिंह तक पहुंचा तो वे भावुक हो गए. उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि उनके लिए कोई इतना कष्ट सहेगा और उनकी पूरी की पूरी तस्वीर अपने सीने पर गुदवा लेगा. पवन ने उस युवक की दीवानगी को सलाम जरूर किया, लेकिन ये भी कहा कि आपका प्यार सर आंखों पर. आपने हमें बनाया है. इसलिए आप हमें प्यार करिये जितनी दिल चाहे, लेकिन ऐसा कुछ न करिये जिससे आपको तकलीफ हो. अगर आप दर्द में रहेंगे तो मुझे भी दर्द होगा. हम आपकी भावना का सम्मान करते हैं, लेकिन अगर आपके शरीर पर टैटू का कोई साइड इफेक्ट हुआ, तो मुझे आपसे ज्यादा पीड़ा होगी. इसलिए अगर आप हमसे सच्ची मोहब्बत करते हैं तो ध्यान रखें कि आपको भी कष्ट न हो. क्योंकि आप हैं, तभी हम भी हैं. आपने जो मेरे लिए किया, उसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता. आप हमेशा अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें.

आपको बता दें कि पवन सिंह इस वक्त अपने करियर के पीक पॉइंट पर हैं. यही वजह है कि उनका हर प्रोजेक्ट खूब वायरल हो रहा है. उनके गाने एक दिन में मिलियन क्लब में शामिल हो रहे हैं, तो उनकी फिल्मों की शूटिंग लंदन तक में हो रही है. ऐसे में उनके फैंस की दीवानगी उनके लिए बढ़ना तो लाजमी है. तभी उनके फैंस कभी उनके लिए गाना गा रहे हैं, कभी व्हील चेयर रिक्शा से सैकड़ों किलोमीटर का सफर कर उनसे मिलने आरा चले आते हैं और अब इस फैन्स ने अपने सीने पर ही पवन सिंह की तस्वीर का टैटू बनवा लिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.