पटना में परिवार में मचे घ’मासान और हाई वो’ल्टेज ड्रामा के बीच लालू के लाल तेजस्वी यादव ने रांची में पिता से मिलकर पूरे मा’मले की जानकारी दी है। रविवार को रांची के रिम्स में अपने पिता लालू से मिलने पहुंचे तेजस्वी ने इसे दो परिवारों का नहीं बल्कि दो लोगों के बीच का आपसी मा’मला बताया है। तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय के बारे में कहा कि यह मा’मला कोर्ट में चल रहा है। अदालत के फैसले के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

तेजस्वी अपनी भाभी ऐश्वर्या राय के बारे में सीधे-सीधे बोलने से बचते रहे।इधर लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने रविवार को बेहद संगीन आ’रोप लगाते हुए कहा है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और उसकी सास राबड़ी देवी ने मुझे बाल खींच कर मा’रा है… चुनावी दौरे में तेजस्वी यादव फिलहाल झारखंड में है। रविवार को विशेष अनुमति से वे रिम्स के पेइंग वार्ड में इला’जरत सजायाफ्ता लालू प्रसाद से मुलाकात करने पहुंचे। चुनावी गतिविधियों के कारण वे करीब चार बजे रिम्स पहुंचे और करीब सवा दो घंटे पिता से संग बिताए। घंटों मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत ने तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे पिताजी की त’बीयत बहुत ही ज्यादा ख’राब है।

इस पर सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।लालू से हुई बातचीत पर तेजस्वी ने कहा कि उनसे काफी बातें हुई, जिसमें लालू प्रसाद ने आदेश दिया है कि कैब के वि’रोध में 21 दिसंबर को पूरे बिहार को बंद बुलाया गया है, और हमारी पार्टी इसका पुरजोर वि’रोध करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री है वह समय देखकर रंग बदलते हैं। वे भाजपा के साथ गठबंधन कर अपनी जान बचाने में लगे हुए हैं, इसका जनता जवाब देगी।ऐश्वर्या के सवाल पर तेजेस्वी यादव ने कहा तेज प्रताप और ऐश्वर्या का मा’मला अभी कोर्ट में है। यह दो परिवार का मा’मला नहीं दो व्यक्ति का मा’मला है। न्यायालय स्वरूप रही है इसमें किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है।




Leave a Reply