आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के कई जिलों में वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है. इधर, इस क्रम में बेतिया में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है. बेतिया में तेज हवा के बीच हुई जोरदार बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया. लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत की अनुभूति हुई.
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मोतिहारी, रक्सौल, रामगढवा, बनकटवा, चिरैया, पूर्वी चंपारण, संग्रामपुर, आदापुर, छौड़दानी, घोड़ासहन, सोनवर्षा, सुप्पी, सुरसंड आदि इलाकों में भारी वज्रपात की चेतावनी है. विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए दोपहर दो बजे तक के लिए भारी वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है. विभाग ने इस बीच लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए भी सचेत किया है.
इधर, मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में मानसून ने अपना दस्तक दे दिया है. इस क्रम में शुक्रवार को बेतिया मुख्यालय पर जमकर बारिश हुई. गर्मी से जूझ रहे लोगों ने इस बारिश से राहत की सांस ली है.


Input : LiveCities



Leave a Reply