अभी-अभी दानापुर दियरा में नाव डूबने की खबर है. नाव डूबने की खबर जैसे से सबको पता चला लोग भागे-भागे गंगा दियारा पहुंचने लगे. देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. हादसे से पूरा इलाका हिल गया है. जिनके परिजन इस नाव पर सवार थे, उनकी बेचैनी काफी बढ़ गयी है. हालांकि डूबे 16 लोगों में से 14 को बचा लिया गया है. जबकि दो लोगों की तलाश जारी है.
बताया जा रहा है कि दानापुर के गंगहारा पश्चिमी में यह हादसा हुआ है. नाव काफी ओवरलोड थी, जिससे यह हादसा हुआ. इलाके में नाव डूबने की खबर आग की तरह फैल गयी. जो लोग अभी लापता है, उनमें मानस के वीरबहादुर और कुणाल शामिल है. दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. अगला 5 दिन बिहार समेत कई राज्यों के लिए मुसीबतों भरा साबित होने की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका जातयी गयी है.
मौसम विभाग ने बिहार के नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने की बात कही है.लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गयी है. बेवजह घरों से बाहन नहीं निकलने की चेतावनी दी गयी है. ताकि कम से कम जान-माल की छति हो. ऐसे में गंगा में नाव का परिचालन होना एक गंभीर बात है.


Input : Live Cities



Leave a Reply