amazing love story: भागलपुर में एक अद्भुत शादी का एक मामला सामने आया है। प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन में यात्रियों के सामने शादी कर ली। इस घटना की तस्वीर और वीडियो लगातार इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर ओर इस शादी की चर्चा हो रही है। ट्रेन में शादी करने का यह अनूठा मामले की जानकारी तब स्वजनों को मिली जब इसका वीडियो और फोटो उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर देखा।
जानकारी के अनुसार यह मामला भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के भीरखुर्द पंचायत का है। यहीं के एक प्रेमी-प्रेमिका ने चलती ट्रेन में शादी रचा की है। दोनों ने रेल यात्रियों को साक्षी मानकर हर सुख-दुख में साथ देने का वादा किया। दरअसल, प्रेमी प्रेमिका गांव से भागकर ट्रेन से दूर जा रहे थे। दोनों ने आपस में कुछ बात की। इसके बाद प्रेमिका ने सभी यात्रियों के सामने अपना मंगलसूत्र गले से निकाला और पहले से मांग में भरे सिंदूर को साफ कर दिया। लड़की की इस हरकत को देख आसपास के यात्री चौंक गए। तभी लड़की ने ही अपने बैग से सिंदूर की डिब्बी निकाली और अपने प्रेमी आसू से लिपट गई। यात्रियों के सामने प्रेमिका ने प्रेमी से कहा- भर दो मेरी मांग, कर लो अपना सपना पूरा। इसके बाद आसू ने ट्रेन में प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर दिया। यात्रियों के बीच ही साथ जीने-मरने और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। शादी करने बाद दोनों ने अपना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी कर दिया। तब गांव के लोगों को पता चला।
गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी जब लड़की के स्वजनों को हुई तो उन लोगों ने दो माह पहले उसकी शादी किरणपुर गांव में करा दी। शादी के बाद भी प्रेमी आसू उसके गांव जाता रहा। लड़की के घर के इर्द-गिर्द घूमता रहता था। हाल में ही लड़की के ससुराल वाले को भी शक हो गया। लेकिन कोई प्रमाण न मिलने के कारण वह विरोध नहीं कर पा रहे थे। बुधवार को लड़की खरीदारी करने के बहाने घर से निकली। सीधे अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। वहां पर दोनों सभी से नजरे चुराकर भाग निकले। सीधे स्टेशन पहुंच गए। वहां से ट्रेन में चढ़कर चल दिए।
इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही अनोखी शादी की वीडियो
प्रखंड क्षेत्र के भीरखुर्द पंचायत के प्रेमी और प्रेमिका की अनोखी शादी की फोटो इंटरनेट मीडिया वायरल होने लगी। इस संबंध में पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सुमन का कहना है कि इस हरकत की जितनी भर्त्सना और निंदा की जाए कम है। प्रशासन को ऐसी हरकत पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि इस तरह की हरकत कोई न करें।





Leave a Reply