- दो दिनों तक चलेगा टीकाकरण सत्र
-जिलाधिकारी ने प्रखंड संसाधन केंद्र के टीकाकरण सत्र का उद्घाटन किया
मोतिहारी 09 जून।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र मोतिहारी में टीकाकरण सत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण केन्द्र पर 18 वर्ष से ऊपर के वैसे शिक्षक जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है, उनके एवं उनके परिवार के सदस्यों का टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण सत्र दो दिनों तक चलेगा। इसमें सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षक अपने परिवार के साथ वैक्सीन लेंगे । यहाँ 4 टीका केंद्र सत्र चल रहा है। 2 बजे अपराह्न तक 256 लोगों का इस केंद्र पर टीकाकरण हुआ।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग कोविड 19 का टीका जरूर लगवाएं । अपने परिचितों, सगे संबंधियों, व समाज के लोगों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करें। आपके द्वारा समाज के सभी लोगों को बताया जाएगा तो प्रभाव ज्यादा होगा। लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें ताकि लोग टीकाकरण के लिए प्रेरित हो सकें उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आपलोग भी टीकाकरण कराएं औऱ अपने साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित करें । कोविड टीकाकरण बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों, मौलाना, मौलवियों ,समाजसेवियों को क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने की जरूरत-
कोविड- 19 टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के लिए चिकित्सकों को कोविड की जाँच एवं टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है । उन्होंने कहा आंगनबाड़ी सेविका 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों जिनको कोविड19 का टीका नहीं पड़ा है उनकी सूची बनाकर केंद्र पर रखें ताकि वैसे लोगों को समझा कर टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सके । उन्होंने कहा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों का समय से टीकाकरण होना बहुत जरूरी है । 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के टीकाकरण के बारे में बताया कि उपलब्धता के आधार पर टीका दिया जा रहा है । वे लोग धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करें । टीका मिलते सभी को उपलब्ध करा दिया जाएगा । तब तक कोविड19 से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेनसिंग व 3 लेयर मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करें। बिना कारण भीड़ भाड़ में न जाए । टीकाकरण एक सुरक्षात्मक हथियार है, कृपया कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें । बेवजह घरों से बाहर न निकलें । लॉक डाउन के नियमों का पालन कर घर परिवार को सुरक्षित करें । बाहर से आनेवाले सभी प्रवासियों का कोविड जाँच की जा रही है ताकि बीमारी न फैल पाए ।
महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत ही आवश्यक-
डीएम ने बताया कि कोविड मरीज जो होम आइसोलेट हैं उनकी नियमित जाँच होनी चाहिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की चिकित्सीय जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध हो सके ।जिलाधिकारी ने कहा कि महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत ही आवश्यक है । टीका एवं कोरोना प्रोटोकॉल के पालन करके ही इस कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। टीकाकरण में जागरूकता जरूरी है। इसमें समाज के बुद्धिजीवियों को सहयोग करने की आवश्यकता है ।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शरद चंद्र शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी,अन्य पदाधिकारी एवम स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने मौके पर लोगों से अपील करते हुए कहा
- कृपया साफ सुथरे मास्क का उपयोग करें ।
- यथा संभव घर में रहें, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं।
- दो व्यक्तियों को बीच दो गज की दूरी बना कर रखें ।
- नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं ।
- कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-624 एवं 06252-242418 पर संपर्क करें।
- एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
- अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।






Leave a Reply