Rain in Muzaffarpur: उत्तर बिहार में मानसून जल्द आएगा। इसके कारण उत्तर बिहार में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। वहीं 11-12 जून को अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। यह कहना है मौसम विभाग का। इस बार जल्द मानसून आने के पूर्वानुमान के बाद सूबे के अन्य हिस्सों के लोग अपने यहां के मौसम के बारे में जानकारी लेना चाह रहे हैं। खासकर नालंदा(weather nalanda, bihar),राजगीर (weather rajgir, bihar)और हाजीपुर (weather hajipur bihar) के लोग इसके बारे में इंटरनेट मीडिया पर सर्च कर रहे हैं।
मंगलवार को जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने कही है। अगले 13 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। मानसून के जल्द आगमन होने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी एवं दरभंगा जिलों में 11-12 जून को मध्यम से भारी वर्षा सकती है। अन्य जिलों के अनेक स्थानों पर इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की अच्छी संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में मुख्यत: पुरवा हवा चलेगी जिसकी गति औसतन 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रहने का अनुमान है। किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा गया है कि मध्यम अवधि के धान के किस्मों को बीजस्थली में गिराने का काम करें। इसके लिए संतोष, सीता, सरोज, राजश्री, प्रभात, राजेन्द्र सुवासनी, राजेन्द्र कस्तुरी, राजेन्द्र भगवती, कामिनी, सुगंधा किस्में अनुशंसित है। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में रोपाई हेतु 800-1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बीज गिरावें। नर्सरी में क्यारी की चौड़ाई 1.25-1.5 मीटर तथा लम्बाई सुविधा अनुसार रखें। बीज को गिराने से पहले बविस्टिन 2.0 ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से बीजोपचार करें।





Leave a Reply