BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : जवाहरलाल रोड, सरैयागंज में लगा घंटों जाम, ख’तरे में जान

मुजफ्फरपुर : जवाहरलाल रोड, सरैयागंज, गोला रोड सहित अन्य मार्गों में मंगलवार को सुबह से दोपहर तक लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। तपती गर्मी में लोग बेहाल हो गए। गर्मी के बचने के लिए गली-मोहल्लों से निकलने के दौरान प्रोटोकॉल का पालन भी भूल गए लोग। सब्जी मंडी घिरनी पोखर, नई बाजार, ब्रह्मपुरा आदि इलाके में भी काफी भीड़ रही।

लॉकडाउन में छूट में लोग भूल जा रहे। उनकी लापरवाही से संक्रमण फिर बढ़ सकता है। सुबह से दो बजे तक दुकानें खुली होने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। खासतौर सब्जी मंडी, फल मंडी और प्रमुख बाजार में लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं करते। इलेक्ट्रॉनिक, प्लास्टिक, लहठी-चूड़ी मंडी में भी काफी भीड़ रही। सरैयागंज में कई दुकानदार आगे से शटर गिराकर पीछे से व्यापार में मशगूल रहे, लेकिन पुलिस को नजर नहीं आई। एक पुलिस जिप्सी सड़क पर लगा देने से घंटों जाम का सामना लोगों को करना पड़ा। जाम से निकलने के लिए लोगों को सब्जी मंडी की तरफ से निकलना पड़ा। इस बीच पुलिस कहीं नजर नहीं आई।

लॉकडाउन के उल्लंघन में 80

हजार रुपये जुर्माना वसूला

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित मापदंड के साथ लॉकडाउन का पालन अनिवार्य है। काफी संख्या में लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध मंगलवार को जिला पुलिस की तरफ से विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की गई। मास्क नहीं पहनने वाले 273 लोगों पर कार्रवाई की गई। इन सभी से 13 हजार छह सौ पचास रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 94 लोगों के चालान काटे गए। इन सभी से 67 हजार रुपये जुर्माने वसूले गए। एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि इस तरह से कुल 80 हजार छह सौ पचास रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.