Breaking News

बड़ी खबर : अब बिहार पर मंडराया येलो अलर्ट का ख’तरा, व’ज्रपात के साथ हो सकती है बारिश

बिहार में मौसम की स्थिति अभी भी लगातार शुष्क बनी हुई है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि विगत 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा बिहार के पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज हुई. राज्य में तापमान बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है.

मौसम विभाग ने बताया कि 11 जून के आसपास बंगाल के उत्तरी खाड़ी पहुंचने की संभावना है. जिसका प्रभाव बिहार में अभी से ही देखने को मिलेगा. आने वाले अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के सभी जिलों में तेज हवा करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश की संभावना है. वहीं मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि आने वाले दो दिनों के बाद तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी.

राज्य में मंगलवार को ठाकुरगंज में 25 मिलीमीटर, तैयबपुर में 16 मिलीमीटर, फारबिसगंज में 15.2 मिलीमीटर, मुंगेर में 7.6 मिलीमीटर, जोकीहाट में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक सर्वाधिक अधिकतम तापमान भागलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दक्षिण बिहार में बंगाल कि उत्तर-पूर्व खाड़ी और गंगी और पश्चिम बंगाल में एक ट्रप रेखा बनी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.