Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#BOLLYWOOD; आलिया भट्ट के लिए रणबीर ने उतार दी अपनी शर्ट, लोग बोले- ‘Made for each other’

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बिग बजट फिल्म #Brahmastra आने वाली है. दोनों इन दिनों वाराणसी पहुंचे हुए हैं, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही है. वाराणसी के राजघाट पर शूटिंग करते हुए उनकी फोटोज और वीडियो वायरल हुई थीं. इनमें एक ऐसी फोटो भी शामिल है, जिसमें रणबीर अपनी शर्ट उतारते नजर आ रहे हैं.

ये फोटो बनारस के गंगा घाट (Varanasi Ganga Ghat) की हैं, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म का डांस नंबर शूट का बताया जा रहा है.वायरल हो रही तस्वीर में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) व्हॉइट टॉप के साथ रेड श्रग और ब्लू जींस पहनी हुई हैं, वहीं रणबीर (Ranbir Kapoor) मिलिट्री प्रिंट शर्ट में हैं. रेमो डीसूजा द्वारा कोरियोग्राफ इस गाने की शूटिंग वाराणसी के राजघाट में हुई है. इस गाने के एक शॉट में रणबीर अपनी शर्ट उतारते नजर आ रहे हैं. कैमरे के सामने शर्ट उतारते रणबीर की यह फोटो चर्चा में है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.