Bihar Unlock Update: अभी से कुछ देर पहले संपन्न क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में बिहार को पूर्ण लॉकडाउन से अनलाॅक की ओर लाने का फैसला लिया गया है। इसमें वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर और मृत्यु दर के बारे में चर्चा की गई और इसके बाद अनलाॅक-1 की ओर बढ़ने का फैसला लिया गया है । बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दी। उन्होंने कारोबारियों को बहुत बड़ी राहत दी है। अब सुबह छह से शाम के छह बजे तक दुकानें खुल सकेंगी। हालांकि इस दौरान सुरक्षा के मानकों का पालन पूर्ववत ही करना होगा। इस घोषणा से मुजफ्फरपुर के कारोबारियों में हर्ष है। यहां के जिला प्रशासन ने भी सुबह छह से शाम छह बजे तक के लिए दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। दुकारदारों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा गया है।
गौरतलब है कि मई के पहले सप्ताह में कोरोना की दूसरी लहर के बेकाबू होने के बाद राज्य सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन ेलागू करने का फैसला किया था। पहले यह पांच से 15 मई के लिए लागू किया गया। इसके बाद इसे 16 से 25 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। स्थिति की समीक्षा के उपरांत इसको 26 मई से एक जून और दो जून से आठ जून तक विस्तारित किया गया था। इस दौरान यातायात और सामूहिक आयोजनों को पूरी तरह से बंद कर रखा गया। स्कूल, काॅलेज व कोचिंग को बंद कर दिया गया। परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। इस फैसले के बाद कोरोना संक्रमण की चेन को ब्रेक करने में मदद मिली।





Comment here