BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : बिहार में समय से पहले पहुंचेगा मानसून, 9 जून से राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी

बिहार में इस सप्ताह के अंत तक मानसून प्रवेश कर सकता है. देश के अन्य हिस्सों में पिछले एक-दो दिनों में समय पूर्व मानसून के पहुंचने के बाद इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि इस बार मानसून बिहार में समय से पूर्व पहुंचेगा. माना जा रहा है कि सूबे में मानूसन की पहली बारिश पूर्णिया में इस बार 12 जून को हो सकती है. अमूमन यहां पर मानसून की पहली बारिश 13 जून को होती है लेकिन इस बार एक दिन पहले हो सकती है.

इधर, मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, नवादा सहित बिहार के सभी हिस्सों के लिए ग्रीन के साथ येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, नौ जून से राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज तड़क के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में मानसून समय से पहले पहुंच गया है. अनुमान है कि जल्द ही मुंबई, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड, बिहार, उड़ीसा व बंगाल के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेगा. बता दें कि आज शाम तक झारखंड, बिहार में कुछ देर के लिए बादल छा सकते है. वहीं, कुछ हिस्सों में बारिश भी होने की संभावना है.

Input : Live Cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.