बिहार में नौ जून से लॉक डाउन का स्वरूप और इसकी अवधि क्या होगी, इस पर आज फैसला हो जाएगा। दरअसल, बिहार में लागू लॉकडाउन के मिल रहे सकारात्मक परिणाम को देखते हुए सूबे में इसकी मियाद को बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आज सीएम नीतीश की अध्यक्षता में होने वाली आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में इससे संबंधित अंतिम निर्णय लिया जायेगा।
5 मई से जारी है लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने 5 मई से बिहार में लॉकडाउन लगा रखा है। लॉकडाउन का प्रथम चरण 15 मई तक था। बाद में इसे 25 तारीख तक बढ़ाया गया। हालात की सीमाक्षा के बाद सरकार ने एक सप्ताह तक इसे और बढ़ाने का फैसला लिया। फिर 2-8 जून तक के लिए लॉकडाउन-4 लागू किया गया जो मंगलवार तक प्रभावी है।
दुकानों के खुलने की समय सीमा बढ़ सकती है
सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन अभी जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि लॉकडाउन-4 के मुकाबले लॉकडाउन-5 में प्रतिबंधों में अतिरिक्त ढील दी जा सकती है। अभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक खोलने की इजाजत है। माना जा रहा है कि दुकानें शाम 4 या उसके बाद खोलने की इजाजत मिलेगी।
सुस्त हुई कोरोना की रफ्तार
सूबे में लागू लॉकडाउन का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगी है. पॉजिटिविटी रेट घटी है. वहीं रिकवरी रेट में वृद्धि देखी जा रही है। इसके बाद भी सरकार कोई रिस्क लेने के मूड में नजर नहीं आ रही है। कुछ राहत के साथ बिहार में लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाया जाना लगभग तय है।




Leave a Reply