Breaking News

PM मोदी के बड़े एलान – योग दिवस से सबको मुफ्त वैक्सीन, दिवाली तक 80 करोड़ गरीबों को फ्री अनाज पर जिला भाजपा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया

गरीब कल्याण योजना तथा देशभर में मुफ्त वैक्सीनेशन के ऐलान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को देश भर में मुक्त वैक्सीन लगाने तथा गरीब कल्याण योजना के तहत देश के 80 करोड़ देशवासियों को दीपावली तक मुफ्त अनाज की घोषणा कर मोदी सरकार ने गरीबों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय तक देश में राज करने वाली पूर्व की सरकारों ने
टीकाकरण करने में दशको का समय लगाया वही मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के एक साल के भीतर ही एक नहीं दो मेड इन इंडिया वैक्सीन लाकर दिखा दिया कि भारत दुनिया में किसी देश से कम नहीं है. देश के कई राज्य वैक्सीन खरीदने में सक्षम नहीं थे लेकिन मोदी सरकार ने देश भर में मुफ्त वैक्सिंग की घोषणा कर बहुत बड़ी राहत दी है.
उन्होंने कहा कि ‘पिछले साल अप्रैल में जब कोरोना के कुछ हजार केस थे, तभी प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्सीन टास्क फोर्स का गठन कर दिया था।
भारत के लिए वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को हर तरह से सपोर्ट किया। वैक्सीन निर्माताओं को क्लीनिकल ट्रायल में मदद की गई। रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए जरूरी फंड दिया गया। हर स्तर पर सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चली। आत्मनिर्भर पैकेज के तहत मिशन कोविड सुरक्षा के जरिए हजारों करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए। पिछले कई समय से देश जो लगातार प्रयास कर रहा है, उससे आने वाले दिनों में वैक्सीन की सप्लाई बढ़ने से देश का कोई भी नागरिक वैक्सीन से वंचित नही रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.