BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं रहने से प’रेशान रहे लोग

ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में रात को लोग उबल पड़े। लाख शिकायत के बाद भी बिजली सही नहीं की जा सकी। शुभंकरपुर के पवन कुमार ने बताया कि नवादा मड़वन फीडर के पकड़ी जलाल समेत कई गांव के लोग पूरी रात गर्मी के परेशान रहे। उक्त इलाके में कई घंटे बिजली लगातार गुल रही। इधर मारकन पावर सब स्टेशन के सीहो-मुशहरी फीडर में सुबह से शाम तक बत्ती गुल रही। उधर, सकरा प्रखंड के कुछ इलाकों में शनिवार को बिजली नहीं चालू हो सकी। उस इलाके में ग्रामीणों के सहयोग से शाम करीब साढ़े चार बजे चालू कर दिया गया। मीनापुर टेंगराहा में सुबह 7 बजे से गुल हुई बिजली शाम तक नहीं लौटी। खबड़ा-भगवानपुर 33 केवीए लाइन कई बार ट्रिप कर गया। इसे लेकर भगवानपुर के लोग गर्मी में परेशान रहे। बैरिया, मिस्कॉट में भी कई बार पावर कट हुआ। 

बघनगरी में हो सकता हादसा

मनियारी के विष्णुपुर बघनगरी के वार्ड एक में 11 केवीए तार की ऊंचाई काफी कम होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उस रोड में ट्रक आ जाने पर तार को बांस से हटाया जाता है, तब गाड़ी निकल पाती है। विभाग के अधिकारियों से तार ऊपर कराने की गुहार ग्रामीणों ने लगाई है।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.