BIHARBreaking NewsSTATE

11 जून को 74 साल के हो रहे लालू प्रसाद, बर्थडे को लेकर पटना से दिल्ली तक उत्साह

पटना. 11 जून का दिन बिहार की राजनीति के लिए खास है. दरअसल इस दिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) 74 साल के हो जाएंगे. इस मौके पर उनके समर्थक पूरे उत्साह के साथ जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं. कोरोना और लालू यादव (Lalu Yadav Birthday) की सेहत को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि वो दिल्ली में ही 74 वां जन्मदिन मनाएंगे. राजद (RJD) के वरिष्ठ नेता श्याम रजक कहते हैं कि उनके पास जो जानकारी है उसके मुताबिक लालू जी फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगे.

लालू यादव की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन हमारे जैसे समर्थक चाहते हैं कि लालू जी दिल्ली में ही फिलहाल रहें और जब पूरी तरह से स्वस्थ जो जाए तभी बिहार आएं. रजक ने बताया कि रही बात जन्मदिन की तो लालू जी कहीं रहें उनके समर्थक लालू जी को अपने दिल में बसाते हैं, उनके समर्थक देश भर में जन्म दिन मनाएंगे और इस मौके पर संकल्प भी लेंगे कि गरीब गुरबा के विकास और स्वाभिमान के लिए जो शुरुआत लालू जी ने की थी है उसे हर क़ीमत पर आगे बढ़ाया जाए.लालू यादव के जन्मदिन और बिहार आने की खबर पर JDU के एमएलसी नीरज कुमार कहते हैं कि राजद के लोग जन्मदिन मनाएं, कौन रोक रहा है. लालू जी सेहतमंद रहे हम भी यही चाहेंगे लेकिन लालू जी जब बिहार आएं तो पहले जरा अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का मामला भी सुलझा लें, साथ ही गरीब गुरबा की बात करते हैं तो नौकरी के नाम पर जो जमीन गरीब लोगों से लिया गया है उसको भी जन्मदिन के मौके पर वो लौटा दें. लालू यादव के ज़बर्दस्त समर्थक केदार यादव कहते हैं कि लालू जी कहीं रहें वो हमारे दिल में बसते हैं और लालू जी के जन्मदिन कि मौके पर हम गरीबों को भोजन कराने के साथ-साथ ये प्रण भी लेंगे कि लालू जी ने गरीबों के लिए जो काम की शुरुआत की है उसे हर हाल में आगे बढ़ाया जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.