Repoted by Deepak
शिवहर। मनरेगा मैन रघुवंश बाबू के जयंती पर तरियानी प्रखंड क्षेत्र के मंगूरहा स्थित ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बेलसंड विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा की बेलसंड से राजनैतिक यात्रा की शुरुआत कर रघुवंश बाबू ने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन किया, जन नायक कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हो पर चलकर उन्होने हमेशा समाजवाद का परचम लहराया, लोग उन्हें बिहार के दूसरे कर्पूरी के रूप में याद करेंगे।जिन्होंने कभी भी राजनीती में वंशवाद और परिवार वाद की तरजीह नहीं दी, उनका सारा जीवन सादगी और ईमानदारी के रूप में याद किया जायेगा।जदयू नेता सिंह ने कहा की मृत्यु शैय्या पर भी अंतिम समय में उन्हें बिहार और देश के किसान और मजदूरों की चिता रही, तभी तो उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मनरेगा को क़ृषि कार्य से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।इस अवसर पर रघुवंश बाबू के सपनो को साकार करने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की गई।मौके पर अखिलेश्व प्रसाद सिंह, सुरेंद्र यादव, पूर्व मुखिया दिनेश गुप्ता, नन्द कुमार सिंह, ठाकुर बच्चा सिंह, के अतिरिक्त उनके निजी सचिव रहे हरेश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।





Leave a Reply