BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह से शुष्क रहेगा मौसम

Weather Report of Muzaffarpur: उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। यह कहना है डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग का। अगले 9 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 65 से 85 फीसद और दोपहर में 55 से 65 फीसद रहने की संभावना है। औसतन 12 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अगले तीन दिनों तक पछिया हवा चलेगी। इसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 27. 4 डिग्री सेल्सियस रहा।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.