BIHARBreaking NewsSTATE

शिवहर में दो बेड के आईसीयू वेंटिलेटर का डीएम ने किया शुभारंभ

  • जिला बनने के 28 साल बाद शिवहर को मिला दो बेड का वेंटिलेटर

शिवहर, 5 जून।
जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर , उप विकास आयुक्त विशाल राज, सिविल सर्जन डॉ राजदेव प्रसाद सिंह ने शनिवार को दो बेड के वेंटिलेटर का शुभारंभ किया । सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में जिला पदाधिकारी ने जिले के मरीजों सहित आसपास के जिलों के मरीजों के लिए दो बेड के आईसीयू (वेंटिलेटर) का फीता काटकर उद्घाटन किया । व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर एमएलसी मोहम्मद फारुख ने भी वेंटिलेटर चालू करने को लेकर निजी कोष से फंड दिया था।
जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर के द्वारा उद्घाटन के उपरांत शिवहर जिले के मरीजों के लिए दो वेंटिलेटर ऑक्सीजन सहित सुपुर्द किया गया ।

मरीज को सांस लेने में मदद करती है

वेंटिलेटर एक प्रकार की मशीन है जो मरीज को सांस लेने में मदद करती है। वेंटिलेटर सिर्फ एक ब्रीडिंग मशीन है, जो कि मरीज को सांस लेने में हो रही दिक्कत को समाप्त करता है और मरीज इसे आसानी से सांस ले सकता है। कुछ बीमारियां जैसे निमोनिया, अस्थमा होने पर मरीज को श्वसन क्रिया में दिक्कत होती है तब वेंटिलेटर ही मरीज को सामान्य स्थिति में लाने का प्रमुख यंत्र है।

मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी

वेंटिलेटर दवाई का कार्य नहीं करता बल्कि मरीज को केवल स्वस्थ और स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करता है। जिले में इस उपलब्धि पर और मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि इसके बगैर मरीजों को अधिकतर रेफर किया जाता रहा है और लाखों के खर्च भुगतने पड़ते थे।

सामाजिक-राजनीतिक संगठन प्रयास कर रहे थे

गौरतलब हो कि अस्पताल में मरीज के वेंटिलेटर पर चले जाने पर मरीज के परिजन परेशान हो जाते हैं। इस खतरे को भांप कर परिजन ज्यादा ही परेशान होने लगते हैं। जबकि वेंटिलेटर मरीज की जान बचाने के लिए बहुत ही उपयोगी यंत्र है।वेंटिलेटर को लेकर जिले के सामाजिक संगठनों संघर्षशील अधिकार मंच के मुकुंद प्रकाश मिश्रा, संजय संघर्ष सिंह, सहित जिले के सामाजिक संगठन राजनीतिक दल आदि प्रयास कर रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.