Repoted by Deepak
मुजफ्फरपुर। जेपी लोहिया सरीखे नेतृत्व की बाट जोह रहा है देश । ये बातें वरिष्ठ जद (यू ) नेता एवं गायघाट के पूर्व विधायक श्री महेश्वर प्रसाद यादव ने कही।वे शनिवार को अहियापुर स्थित अपने आवास पर ‘संपूर्ण क्रांति दिवस’ के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।जदयू सह गायघाट के पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार बढ़ा है, महंगाई चरम पर है, शिक्षा और चिकित्सा का पूर्णरूपेण व्यवसायीकरण हो चुका है।सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों बेचा जा रहा है।डीजल – पेट्रोल एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां ऐतिहासिक रूप से महंगी हो चुकी है।कोरोना महामारी के कारण देश में कोलाहल मचा हुआ है।जो अराजक स्थिति देश 1974 – 75 में थी वही स्थिति आज पुनः देखने को मिल रही है।देश के किसान अपनी मांगों को लेकर छह महीने से सड़क पर हैं लेकिन उनकी सुधि लेनेवाला कोई नहीं।देश वर्तमान शासन से मुक्ति पाने के लिए किसी गांधी, जय प्रकाश सरीखे नेतृत्व की बाट जोह रहा है।ऐसी परिस्थिति में समाजवादी धारा से निकले अंतिम चिराग बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अगर जोखिम उठाने के लिए तैयार हों तो देश की जनता उनके नेतृत्व पर भरोसा कर देश की सर्वोच्च सत्ता उनके हाथों में सौंप सकती है।
1974 के जेपी आंदोलन के संस्मरणों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 5 जून 1974 को पटना के गांधी मैदान में छात्र आंदोलन को जन आंदोलन में बदलते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था।हमलोग जेल में बन्द कर दिए गए। कांग्रेस सरकार के विरुद्ध सत्ता परिवर्तन हुआ।जिन मुद्दों को लेकर 1977 में सत्ता परिवर्तन हुआ वह मुद्दा आज भी विद्दमान है।सत्ता परिवर्तन होते गए लेकिन पिछले 47 वर्षों से जनता की समस्या वहीं की वही पड़ी है।देश में एक क्रांति ,व्यवस्था परिवर्तन के लिए हो यह समय की मांग है।बैठक की अध्यक्षता लाल बाबू सहनी की ।संबोधित करने वाले अन्य नेताओं में बीरेंद्र कुमार राय, राम नरेश सिंह, शिवनाथ पासवान, नंदलाल यादव, जय प्रकाश यादव, राम नरेश साह, प्रभात किरण, सतीश कुमार सिंह, जवाहर लाल हाथी, बीरेंद्र यादव, शंभू सहनी, मो शौकत, पप्पू कुशवाहा, सत्य प्रकाश, गुड्डू मिश्र, कैप्टन यदुनंदन राय आदि प्रमुख थे।






Leave a Reply