BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : बेनीबाद से फरार युवती 12 दिनों के बाद मुजफ्फरपुर से बरामद, पुलिस ने दर्ज की थी अ’पहरण का FIR

Repoted by Deepak

बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव से कथित अपहृत युवती को पुलिस ने 12 दिनों बाद बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह स्वेच्छा से एक युवक के साथ भागी थी। अपहरण के बाद पुलिस लगातार एक्शन में थी। वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल से अपहृता को बरामद कर लिया। उसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहा अपनी इच्छा से पड़ोस के लड़के के साथ शादी की नीयत से भागने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसके पिता उसकी इच्छा के विरुद्ध कहीं और शादी करना चाह रहे थे। इस मामले को लेकर युवती के पिता ने 24 मई को बेनीबाद ओपी में पड़ोस के पाच लोगों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि बरामद युवती की मेडिकल जाच कराई गई जहा बालिग होने की पुष्टि की गई है। वहीं, युवती ने न्यायालय के समक्ष अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.