BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़े ढीठ हैं मुजफ्फरपुर के डीलर, निशुल्क राशन के पैसे लेकर दे रहे कम वजन, अपने यहां चेक करें

बोचहां प्रखंड के मैदापुर पैक्स की पीडीएस दुकान की जांच प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार ने स्थानीय मुखिया राजन कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह की मौजूदगी में की। पैक्स अध्यक्ष सह पीडीएस संचालक लक्ष्मी राय पर राशन घटतौली और पलदारी के नाम पर 20 से 40 रुपये लेने का आरोप उपभोक्ताओं ने लगाया। इस दौरान ललिता देवी,शोभा देवी, मो. फिरोज, विश्वनाथ महतो, परीक्षण चौधरी सहित दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने एमओ को बताया कि डीलर द्वारा 20 से 40 रुपये पलदारी और खर्च के नाम पर जबरन लिया जाता है। नहीं देने पर राशन के लिए दौड़ाया जाता है। वहीं, राशन का सही वजन भी नहीं दिया जाता। इसका विरोध करने पर महिलाओं से भी गलत व्यवहार किया जाता है। मुखिया ने बताया कि राशन निशुल्क व सही वजन से वितरित करना है। उन्होंने एमओ और एसडीओ से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इधर, एमओ ने बताया कि 10 से 50 रुपये लेने तथा वजन 3-4 किलो कम देने की लिखित शिकायत जांच में सत्य पाई गई। जांच रिपोर्ट एसडीओ पूर्वी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

आधे उपभोक्ताओं को ही मिल सका नियमित व मुफ्त राशन

औराई (मुजफ्फरपुर), संस : प्रखंड के 54450 उपभोक्ताओं में पारिवारिक यूनिट के अनुसार विभिन्न योजनाओं के अनाज का वितरण होना है। 70.65 फीसद अनाज का उठाव हो चुका है। वहीं, उठाव का 52.46 फीसद हीं वितरित हुआ है। जबकि आधिकारिक तौर पर 6 जून तक अनाज का वितरण कर लेना है। सरकार के निर्देशानुसार राशन कार्ड से वंचित गरीब उपभोक्ताओं को भी गरीब कल्याण योजना का राशन देना है। लेकिन, सरकारी आदेश सिर्फ घोषणाओं तक हीं सीमित दिख रहा है। इस संबंध में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष जानकीरमण शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का अनाज अधिकतर डीलरों का जनार गोदाम पर नहीं मिला है। अब मिलना शुरू हुआ है। दोनों राशन एक साथ वितरित किया जाएगा। एमओ सह बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि 60 फीसद डीलरों को दोनों अनाज मिल चुका है, 40 फीसद को मिल रहा है। आवंटन में देरी के कारण वितरण अधूरा है। मई में बगैर कोई पैसा लिए सही वजन के साथ दोनों अनाज देना है। कहीं से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.