Breaking NewsNational

अगर आपके पास है 1 रुपये का ये सिक्का तो आपको मिलेंगे 1.5 लाख रुपये, जानिए कैसे?

नई दिल्ली. आप सोच भी नहीं सकते कि कभी-कभी पुरानी चीजें (antique piece) आपको अचानक से अमीर बना सकता है. आपके घर में पड़े कुछ पुराने सामानों की मांग बाजार में इतनी अधिक है कि आपको उसके बदले में मुंह मांगी रकम मिल सकती है. अगर आपके पास पुराने सिक्के (Old Coin) जमा हैं तो आप करोड़पति बन सकते हैं. दरअसल, कुछ लोगों को पुराने सामान संभाल कर रखने की आदत होती है या यूं कहें कि उन्हें इनका शौक होता है. अब 1 रुपये का यह सिक्का (antique coins for sale) आपकी किस्मत बदल सकता है और आप घर बैठे लखपति बन सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स…

कमा सकते हैं 1.5 लाख रुपयेआज हम आपको ऐसे ही एक सिक्के के बारे में बताने जा रहे हैं और यह कैसे सिर्फ एक क्लिक से आपको करोड़पति बना सकता है. ई-कॉमर्स साइट Quickr पर महारानी विक्टोरिया (Queen Victoria) के साल 1862 के सिक्के बिक रहे हैं. इस वेबसाइट पर ये सिक्के 1.5 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं. साल 1862 में बना एक रुपये का चांदी का सिक्का दुर्लभ सिक्कों की श्रेणी में आता है. इससे आप 1.5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं.

जानें क्यों इतना खास यह सिक्का?

बता दें कि भारत में कई लोग महारानी विक्टोरिया के सिक्कों की खरीदारी करना पसंद करते हैं. कई लोग दिवाली, अक्षय तृतीया जैसे शुभ मुहुर्त पर ऐसे सिक्कों की खरीदारी करते हैं. पिछले कुछ सालों से देश में कई सिक्कों को बनाने का काम बंद हो गया है. जिससे इन सिक्कों की कीमत काफी बढ़ गई है.

जानिए, इस सिक्के को कैसे बेंचे?

अगर आपके पास भी 1 रुपये के ऐसे दुर्लभ सिक्के हैं और आप उन्हें बेचना चाहते हैं तो आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट Quickr पर जाना होगा. यहां सबसे पहले आपको साइट पर एक ऑनलाइन विक्रेता (Seller) के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. सिक्के की एक तस्वीर पर क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड करें. यदि आप भाग्यशाली हैं, तो खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेगा.फिर आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के मुताबिक अपना सिक्का बेच सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.