शातिर चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्ती को धत्ता बताते हुए नगर थाना क्षेत्र के सूतापट्टी श्याम मंदिर इलाके में मंगलवार की रात एक मार्केट की तीन दुकानों को निशाना बनाया। चो’रों ने शटर उठा और ताला का’टकर नकदी, कीमती कपड़े व अन्य सामान समेत लाखों की चो’री कर ली। बुधवार की सुबह सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। चो’री की घ’टना से व्यवसायियों में आक्रोश दिखा। पुलिस ने चो’रों की गिर’फ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
बताया गया कि संजीव कुमार के कपड़े की दुकान से 60 हजार नकदी, चांदी के 35 सिक्के समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चो’री कर ली गई। अमित कुमार की दुकान से 40 हजार नकदी, चांदी के 25 सिक्के समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति की चो’री की। सुनील कुमार की दुकान से 22 हजार नकदी, चांदी के 30 सिक्के समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली गई। बता दें कि हाल के दिनों में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस की तरफ से चोरों की गिरफ्तारी को लेकर ठोस कदम नदारद है। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि चो’री की घटनाओं की समीक्षा की गई है। संयुक्त टीम बनाकर चोरों की गि’रफ्तारी को लेकर छापेमा’री की जा रही है।





Leave a Reply