BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

बड़ी खबर : मोत‍िहारी में पुल‍िस टीम पर ह’मला, जान बचाकर भागे पुल‍िसवाले, दो घा’यल

ब‍िहार के मोत‍िहारी में शराब की सूचना पर छापेमा’री करने गई पुलिस को ग्रामीणों ने ख’देड़ा द‍िया है. घ”टना पूर्वी चम्पारण के जितना थाना क्षेत्र के जोलगावा पंचायत की है. पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल सीमा पर स्थित बरैला गांव में शराब की बड़ी खेप लाकर जमा की गई. भारतीय सीमा क्षेत्र की सूचना पुलिस छापामा”री करने पहुंची थी, जहां पुलिस को ग्रामीणों के आ”क्रोश का सामना करना पड़ा.

ग्रामीणों ने अपशब्दों के साथ लाठी डंडों से पुलिस पर हमला कर दिया और साथ ही साथ पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा है. आपको बता दे क‍ि भारत नेपाल सीमा से आज कल शराब की तस्करी जोरों पर है. यहां तस्करी और भारतीय सीमा की सुरक्षा का SSB, बिहार पुलिस समेत कस्टम के जिम्मे है. फिर भी आए दिन शराब की तस्करी यहां लोगों के लिए रोजगार का साधन बन गई है.

राज्य में पूर्णतः शराब बंदी कानून लागू है, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल से शराब तस्करी जोरों पर है. जो लोगों के सरल रोजगार का साधन बना है. छापामा’री करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने गाली गलौज के साथ लाठी डंडा के साथ पथराव कर खदेड़ा. हालांकि सूचना के अनुसार, एक चौकीदार और पुलिस बल का एक जवान चो’टिल हुई है. पुलिस ने छापामारी करने गए गाड़ी को घ’टना स्थल पर छोड़ भागकर जान बचाया है. फिलहाल पुलिस ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज करने और गि’रफ्तार करने की तैयारी में जुटी है.

घ’टना बुधवार की सुबह करीब 9.30 बजे की बतायी जाती है. एक बड़ा सवाल यह भी है कि जिस जगह पर पुलिस शराब की छापामारी करने गई थी और घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर SSB चेक पोस्ट है. जहां दर्जनों एसएसबी के जवान तैनात रहते है फिर भी एसएसबी को शराब की सूचना क्यों नहीं थी. फिर छापामारी में एसएसबी का सहयोग नहीं लिया गया.

जब ग्रामीणों ने पुलिस की ‘पि’टाई और ‘प’थराव करते हुए लाठी डंडा के सहारे खदेड़ा जा रहा था, तो एसएसबी ने क्यों नहीं बचाया? घटना के बाद बॉर्डर पर चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी के जवान गस्ती वाहन को सुरक्षित अपने कब्जा में लेकर जितना थाना को सौंप दिया है. घायल पुलिस कर्मी का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है. घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.