BIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश का बड़ा तोहफा, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़कियों के लिए 33% सीट रिजर्व

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लड़कियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकारी नौकरी में आरक्षण के तर्ज पर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन में भी लड़कियों को 33 परसेंट आरक्षण देने की घोषणा की गई है. सीएम ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर एलान किया कि राज्य के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़कियों के लिए 33% सीट आरक्षित की जाये.











मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अभियंत्रण विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापितकरने के सम्बन्ध में प्रस्तावित विधेयक का प्रस्तुतीकरण दिया गया. विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ले सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ‘द बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी एक्ट-2021’ और पावर एंड फंक्शन ऑफ़ यूनिवर्सिटीज, जुरिडिक्शन एवं अन्य प्रॉविजन’ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. 





Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.