Breaking NewsSTATE

11वीं के छात्र संग फरार हुई महिला टीचर, घर पर रोज 4 घंटे पढ़ाती थी ट्यूशन

हरियाणा के पानीपत शहर से टीचर-स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को दागदार करने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि एक निजी स्कूल की टीचर अपने 17 साल के एक स्टूडेंट को बहकावे में लेकर लापता हो गई है. पानीपत की देशराज कॉलोनी के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली ये टीचर तलाकशुदा है और अपने मायके में ही रह रही थी.  

टीचर के साथ लापता हुआ 17 साल का छात्र

छात्र के पिता ने जिला पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया है कि उसका बेटा हर रोज की तरह 29 मई को भी दोपहर 2 बजे लेडी टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गया था लेकिन उसके बाद लौट कर नहीं आया.  टीचर के घरवालों ने पहले तो इस पर कई घंटे तक कुछ नहीं कहा, फिर टीचर के पिता ने बेटी के गायब होने की जानकारी दी. 

लेडी टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गया था छात्र 

पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस टीचर और छात्र की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है. गायब होने के बाद से ही दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं. पुलिस को दी गई शिकायत में छात्र के पिता ने कहा है कि उनका बेटा 11वीं कक्षा का छात्र है और आरोपी महिला उसकी क्लास टीचर है. 

लड़के परिजन ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

नाबालिग छात्र पिछले दो सालों से टीचर के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाता था. लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर छात्र हर दिन चार-चार घंटे ट्यूशन लेने टीचर के घर जाता रहा. दोनों अचानक 29 मई को गायब हो गए. दिलचस्प बात ये है कि दोनों घर से कोई भी सामान लेकर नहीं गए. कीमती सामान में टीचर के हाथ में सिर्फ एक सोने की अंगूठी है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.