BIHARBreaking NewsSTATE

पटनासिटी स्थित बड़ी पटनदेवी में बाल-बाल बचे लोग, तेज आंधी-तूफान में गिरा विशाल बरगद का पेड़, कई दुकानें क्षतिग्र’स्त

मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में तेज आंधी के साथ बारिश हुई. अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं. तेज आंधी-पानी के कारण पटना में कई जगहों पर बिजली के खंभे और पेड़ गिरने की सूचना है. हालांकि किसी केपटनासिटी स्थित बड़ी पटनदेवी में बाल-बाल बचे लोग, तेज आंधी-तूफान में गिरा विशाल बरगद का पेड़, कई दुकानें क्षतिग्र’स्त हताहत होने की सूचना नहीं है.

पटनासिटी के बड़ी पटन देवी स्थित विशाल बरगद का पेड़ तेज आंधी-पानी में गिर गया. तेज आंधी में विशाल बरगद का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया. पेड़ के गिरने से आसपास दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी है. हालांकि इस घटना में किसी के घा’यल होने की सूचना नहीं है. लोगों की माने तो पटनेश्वरी शक्ति पीठ स्थल पर आंधी में गिरा बरगद का पेड़ काफी पुराना था. प्राचीन बरगद और पीपल का पेड़ है, जहां काफी संख्या में लोग आस्था से पूजा भी करते थे.

बता दें कि मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों के लिए यलो और ग्रीन अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बिहार के मौसम में इन दिनों काफी परिवर्तन देखा जा रहा है. यही कारण है कि आने वाले अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. गरज के साथ बिजली गिरने की अधिक संभावना है. साथ ही आने वाले अगले 24 घंटों के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी.

बिहार के बहादुरगंज में 6 मिलीमीटर, फुलपरास-हुसैनगंज में 4 मिलीमीटर, झंझारपुर-निर्मली में 3 मिलीमीटर, पूर्णिया, बलरामपुर. कटिहार, त्रिवेणी, बांका, मनिहारी, सुपौल, पिपराही में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान सबौर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Input : Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.