Repoted by Deepak
गायघाट।मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में एसडीएम पूर्वी कुंदन कुमार ने बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। गायघाट प्रखंडों को लेकर विशेष रूप से समीक्षा की।
एसडीएम ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा गायघाट के बीडीओ और सीओ के साथ की है। उनहोंने अधिकारियों से बाढ़ पूर्व तैयारियों की जानकारी ली. बैठक में एसडीएम ने कई निर्देश भी दिए।बैठक में अधिकारियों ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने बीडीओ, अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले साल जिस पंचायत व गावों में बाढ़ आई थी. उस पंचायत और गांव के पीड़ित परिवारों के आधार का सत्यापन करके 31 मई तक ही सम्पूर्ति पोर्टल पर अपलोड करा देना था। ताकि बाढ़ की स्थिति में उन्हें आपदा राहत का वितरण करने में परेशानी नहीं हो।नावों की उपलब्धता, तटबंधों की स्थिति , जलस्तर एवं वर्षापात की स्थिति ,मानव एवं पशु दवाओं की उपलब्धता ,कटाव रोधी कार्य आदि का अपडेट लिया।गायघाट के बलौर निधि पंचायत के बलौर गांव स्थित ग्राम सुरक्षा बांध में कटाव रोकने को लेकर एसडीओ ने अधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया ।वहीं दूसरी ओर पिछले साल हुए कटाव स्थल का निरीक्षण कर ज़ल्द कटाव रोधी कार्य शुरू कर करने का निर्देश भी दिया है।इस दौरान मौके पर बीडीओ डां विमल कुमार, सीओ राघवेन्द्र राघवन समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।





Leave a Reply