बड़ी खबर, राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में तेज आंधी-पानी के साथ बारिश शुरु हो गयी. साफ आकाश अचानक काला दिखायी देने लगा. तेज आंधी चलने लगी. जिसकी रफ्तार काफी तेज बतायी जा रही है. तेज आंधी-पानी के कारण कई इलाके में बिजली चली गयी. इतनी तेज हवा चल रही है कि सड़कों पर गाड़ियां इधर से उधर होने लगी. लोगों के छतों पर रखे सामान उड़ने लगे.
बता दें कि मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों के लिए यलो और ग्रीन अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती. गरज के साथ बिजली गिरने की अधिक संभावना है. साथ ही आने वाले अगले 24 घंटों के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी.
बिहार के मौसम में फिर से बदलाव दिखने लगा था. तापमान में भी हल्की वृद्धि होने लगी. राज्य के कई स्थानों पर मौसम शुष्क रहा, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि विगत 24 घंटों के दौरान बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और अधिकांश भागों में बादल छाए रहे.


Input : Live cities



Leave a Reply