BIHARBreaking NewsSTATE

बालू की अवैध खनन रोकने गए अधिकारियों की टीम पर ह’मला, कई पुलिस कर्मी ज’ख्मी, 20 लोग पुलिस की हि’रासत

राज्य में अवैध बालू खनन के खि’लाफ चल रहे पुलिस और खनन विभाग की मुहिम में मंगलवार को बालू माफियाओं ने टीम पर हमला बोल दिया. ईंट और पत्थरों से बोले गए हमलों में कई पुलिस कर्मी ज’ख्मी हो गए. पुलिस ने करीब 20 लोगों को हि’रासत में लिया है.

खनन विभाग ने कुछ दिन पहले सभी जिलों के डीएम और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वह अपने अपने जिलों में अवैध खनन पर नकेल कसें. इसके लिए कई जिलों में टीम का गठन भी किया गया. लगातार चल रही छापेमारी के क्रम में मंगलवार को नवादा के कादिरगंज थानांतर्गत पौरा गांव में टीम पहुंची.

यहां बालू के अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी. अधिकारियों की टीम देखते ही खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया. काफी देर तक ईंट पत्थरों से बरसात की. जिससे कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए और पुलिस के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. हमला बोलने वाले लोगों में पुलिस ने अभी तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है.

Input : Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.