BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में पुलिस की गश्ती के तुरंत बाद बैंक लू’टने पहुंचे ब’दमाश, कर्मी ने दिखाई हिम्मत तो भाग निकले लु’टेरे

जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के सोनबरसा में मंगलवार की दोपहर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को लू’टने की कोशिश की गई। मगर कैश काउंटर पर तैनात कर्मी के सजगता से घ’टना को विफल कर दिया गया। कर्मी ने लुटे’रों से घिरते देख फौरन सायरन बजा दिया। जिसके कारण सायरन की आवाज सुनकर ग्रामीणों की वहां भीड़ जुट गई। लोगों से घिरते देख लु’टेरे जान बचाकर बाइक से भाग निकले। सूचना पर मनियारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पूछताछ कर अप’राधियों के हलिए के आधार पर गिरफ्तारी को लेकर छापेमा”री की जा रही है।

बताया गया कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के समीप पुलिस की गश्ती वहां से गुजरी थी। बैंक में पुलिस वाले चेक करने को भी गए थे। चेक करने के बाद जैसे ही पुलिसकर्मी वहां से निकले। इसके कुछ समय बाद बाइक सवार चार अपराधियों ने बैंक पर धावा बोल दिया। गार्ड के साथ मारपीट शुरु कर दी। मगर बैंककर्मियाें ने सजगता के साथ फौरन सायरन बजा दिया। जिसके कारण लू’ट की घटना विफल हो गई। पुलिस का कहना है कि हर दिन बैंकों में चेकिंग की जाती है। तैनात चौकीदार व गार्ड को भी कई बिंदुओं पर निर्देश दिया जा चुका है। मगर यहां पर अगर बैंककर्मी साय’रन नहीं बजाते तो शायद लूट की घटना हो जाती।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.