Breaking NewsDELHI

#DELHI; केमिस्ट ने लगाया इं’जेक्शन, मासूम की हो गयी मौ’त, जानें कारण…

दिल्ली के शाहदरा के जीटीबी एंक्लेव में गुरुवार को केमिस्ट के इं’जेक्शन लगाने से दो साल की बच्ची की त’बीयत बि’गड़ गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों के उ’पचार से पहले ही बच्ची की मौ’त हो गई। पुलिस ने केस द’र्ज कर आ’रोपी मनीष को गि”रफ्तार कर लिया है। पुलिस आ’रोपी से पूछताछ कर मा’मले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची परिवार के साथ जीटीबी एं”क्लेव की गली नंबर-एक में रहती थी। उसके पिता एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। पिछले करीब चार दिनों से उसे सर्दी-जुकाम और बुखार की शि’कायत थी। बच्ची के माता-पिता ने पहले घरेलू उ’पचार किया, लेकिन उससे रा’हत नहीं मिली। फिर वह स’लाह लेने के लिए पड़ोस के मेडिकल स्टोर पर पहुंच गए।

वहां केमिस्ट मनीष ने सलाह देने के बजाय उसे दो दिन की दवाई दे दी। माता-पिता दवाई लेकर घर आ गए और बच्ची को खिला दी। जब आराम नहीं हुआ तो गुरुवार को दोबारा मेडिकल स्टोर पर पहुंच गए। इस दौ”रान मनीष ने खुद ही बच्ची को इंजे’क्शन लगा दिया। इसके करीब 15 मिनट बाद बच्ची की त’बीयत ते’जी से बि’गड़ने लगी। माता-पिता तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों के उप’चार से पहले ही उसकी मौ’त हो गई। वहां से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। डीसीपी, शाहदरा अमित शर्मा ने बताया कि बच्ची के माता-पिता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी केमिस्ट को गि”रफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की प्रा’थमिक जां’च में केमिस्ट की ला’परवाही सामने आई। उसने बच्ची को डॉक्टर के पास भेजने की जगह खुद ही उ”पचार शुरू कर दिया।

दवाई से ठीक नहीं होने पर इं’जेक्शन भी लगा दिया। इससे बच्ची की मौ’त हो गई। परिजनों के बयान पर पुलिस ने केस द’र्ज कर आ’रोपी केमिस्ट को गि’रफ्तार कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार, मा’मले में बच्ची के माता-पिता की भी ला’परवाही रही। किसी अस्पताल में उ’पचार कराने के बजाय वे केमिस्ट की बातों में उ’लझे रहे। यदि बात पैसे की थी तो परिजन किसी भी सरकारी अस्पताल में लेकर जाते तो केमिस्ट से कम रुपये में ही बच्ची का उ’पचार हो सकता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.