BIHARBreaking NewsSTATE

वेब सीरीज पर सियासी बवाल : राबड़ी देवी को अनपढ़ कहने वालों पर भड़की रोहिणी, बुद्धिजीवियों को बताया राक्षस; बोलीं- बुद्धिजीवियों ने ही रची बालिका कांड की साजिश

लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्या ने ‘ बुद्धिजीवी’ शब्द पर खूब वार किया है। उन्होंने अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ अपनी फोटो भी ट्वीटर भी डाली है। रोहिणी ने उन लोगों पर सवाल उठाया है, जो राबड़ी देवी के राज को अनपढ़ महिला कहकर उपहास उड़ाते हैं। रोहिणी ने उन बुद्धिजीवियों को राक्षस कहा है। दरअसल, वेब सीरीज महारानी को लेकर सियासी बवाल उठा है। इसमें राबड़ी देवी के कैरेक्टर को दिखाया गया है, जो अनपढ़ होकर भी शासन चला रही है।

बिहार के इतिहास में दर्ज धब्बा….
रोहिणी ने कहा है कि- बालिका कांड भी एक धारावाहिक का हिस्सा नहीं था… बिहार के इतिहास में दर्ज हुआ एक ऐसा धब्बा है पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी के ही द्वारा रचा गया राक्षसी कारनामा है। रोहिणी ने आगे कहा है कि – पढ़ लिख कर बुद्धिजीवी बनकर क्या कर लिया तुमने ? मानवता को भुलाकार राक्षसी प्रवृत्ति को अपनाकर लूट लिया बालिका गृह कांड में… मासूम अबला की इज्जत तुमने !

क्या बुद्धिजीवियों का यही काम है?

मुख्यमंत्री की ओर से कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को हर माह 1500 रुपए दिए जाने की घोषणा पर रोहिणी ने कहा है कि – यही फुर्ती पहले दिखला जाते… ऑक्सीजन वेंटिलेटर और हॉस्पिटल.. को समय रहते… चुस्त-दुरूस्त जो किया हुआ होता.. हजारों जानें तड़प-तड़प कर यूं न गई होती.. हर बार की भांति अपनी नाकामी को छुपाने का यही तेरा चाल है.. क्या बुद्धिजीवियों का यही काम है?
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी सरकार को घेर रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बिहार के एक-एक गांव मे सौ-सौ लोग मर रहे हैं लेकिन फिर भी नीतीश सरकार सो रही है।

JDU का पलटवार

पूर्व मंत्री और JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि बालिका कांड में तो सजा हो रही है। वह सामाजिक कुकृत्य था। सरकार को जैसा पता चला कार्रवाई की गई। वे अब जेल की सलाखों के अंदर पाप की सजा काट रहे है। लेकिन लालू-राबड़ी राज भी लोगों को याद है जब 5263 महिलाओं के साथ कुकृत्य हुआ था। उस पर क्या कार्रवाई हुई बताएं? रोहिणी के बारे में कहा कि वे आर्थिक रुप से संपन्न पर भाषाई रुप से दरिद्र लोग हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.