Repoted by Deepak
गायघाट। बेनीबाद बागमती नदी के बलौर स्थित ग्राम सुरक्षा बांध में हो रहे कटाव को रोकने के लिए गायघाट के पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने डीएम को आवेदन पत्र लिखकर मांग की है। उनहोंने आवेदन में लिखा है कि कटाव से आसपास के ग्रामीण दह’शत में हैं। पिछले वर्ष भी कटाव की गई थी। लेकिन अधिकारी ने इस पर फिर भी अबतक कोई पहल नहीं की है। उनहोंने इस संबध में जल संसाधन विभाग, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत कई अधिकारी को आवेदन पत्र लिखकर मरम्मत करने की मांग की है।बता दें कि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से बागमती नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से नदियों के किनारे बसे गावों के लोग बाढ़ की खतरे से भयभीत नजर आ रहे हैं।





Leave a Reply