कोरोना की दूसरी लहर ने देश में काफी तबाही मचाई है। कोविड-19 की वजह से कई परिवार पूरी तरह खत्म हो गया है तो कई बच्चे अनाथ हो गए हैं। कई तो ऐसे भी हैं जिनकी देखभाल करने वाला परिवार को कोई सदस्य नहीं बचा है। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से इन बच्चों को मदद देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी कोरोना के कारण अपने माता पिता को खोनेवाले बच्चों को हर माह 1500 ₹ देने की घोषणा की है। हालांकि उक्त स्टायपन राशि उन बच्चों की उम्र 18 पूरी होने तक ही मिलेगी। सीएम नीतीश कुमार ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।=
सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 ₹ प्रतिमाह दिया जाएगा। इसी तरह वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 ₹ प्रतिमाह दिया जाएगा।
गौरतलब है कि कोरोना की वजह से ऐसे कई घर हैं तो तबाह हो चुके हैं। ऐसे में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कदम उठाया है। यह राशि ‘बाल सहायता योजना’ की ओर से दी जाएगी। ऐसे बच्चों को मदद पहुंचाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। मदद की राशि बच्चों के खाते में जाएगी। यह राशि 18 वर्ष तक ही मिलेगी। लाभ लेने के लिए आवेदन देना होगा।





Leave a Reply