BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : बेनीबाद बागमती नदी का बढ़ने लगा जलस्तर, ग्राम सुरक्षा बांध में कटाव शुरू होने से लोगों में डर

Repoted by Deepak

मानसून के दस्तक देते ही बागमती नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के साथ कटाव शुरू हाे गया है। प्रखंड के बलौर निधि पंचायत के बलौर गांव के समीप ग्राम सुरक्षा बांध में बागमती नदी ने कटाव शुरू कर दिया है। इसके कारण तकरीबन ग्रामीण दहशत में हैं। बताया गया है कि बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। ग्रामीण राहुल कुमार, संजीव कुमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकाउ यादव आदि ने बताया कि पिछले वर्ष सीओ के जांच रिपोर्ट की सूचना पर जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियन्ता व कार्यपालक अभियंता समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्थलीय जांच की थी। समय बीत गया लेकिन आज तक बाढ़ पूर्व कटाव रोकने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी है। कटाव रोकने के लिए डीएम व जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता से ग्रामीणों ने वाटसअप पर शिकायत कर गुहार लगाई है।मामले में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सीओ का फोन अबतक बंद बताया जा रहा है। वहीं बीडीओ डां विमल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.