BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग : बेनीबाद में नाबालिग लड़की का अ’पहरण, DGP से शि’कायत, एफआईआर भी दर्ज, छापेमा’री ज़ारी

Repoted by Deepak

गायघाट। बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ. जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया और आरोपियों को नामजद भी किया।इधर, नाबालिग के परिजनों का बुरा हाल होता रहा और स्थानीय एसएसपी से लेकर बिहार के डीजीपी तक शिकायत लेकर चक्कर काटते रहे।पुलिस प्रशासन से परिजनों की सिर्फ एक ही मांग थी कि उन्हें उनकी बेटी चाहिए. लेकिन उस समय पुलिस पीड़िता के परिजनों का बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया और उसके चरित्र पर सवाल उठाकर उन्हें ही फटकार लगा दी जाती थी. पुलिस का कहना था कि उनकी बेटी प्रेम प्रसंग के चलते भागी है. नाबालिग का पिता दिन-रात पुलिस और प्रशासन के चक्कर काटता रहा और अपने स्तर पर ही कॉल डिटेल और मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करता रहा।इधर पीड़ित के पिता देवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिहार के डीजीपी एवं रेंज के आईजी से आवेदन देकर गुहार लगाई है। वहीं पूरे मामले में बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.