Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सुशांत की पहली पुण्यतिथि के पहले बहन श्वेता हुईं इमोशनल, कहा- ‘भाई के गुजरने का एक साल…’

सुशांत सिंह राजपूत के असमय जाने से उनके चाहने वालों को गहरा झटका लगा था और उनके निधन के बाद तमाम तरह की बातें सामने आई हैं। आने वाली 14 जून को उनको दुनिया को अलविदा कहे हुए पूरा एक साल बीत जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने भाई की याद में एक पोस्ट कर बताया है कि वह एक महीने के लिए एकांतवास में जा रही हैं।

बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें शेयर की है। लिखा है.’मैं जून के पूरे महीने में शांति के लिए पहाड़ों में रहूंगी. इंटरनेट और सेल सर्विस वहां नहीं होंगी. भाई के गुजरने का एक साल उनकी मधुर यादों के साथ शांति में बिताऊंगी. हालांकि, उनका शरीर हमें सालभर पहले छोड़ चुका है, मगर जिन मूल्यों के लिए वो खड़े रह, वो आज भी हैं… बुद्ध पूर्णिमा की सबको शुभकामनाएं

गौरतलब हो कि, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से जुड़े ड्रग केस में शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी (NCB) ने सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। पिठानी को एनसीबी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने आवास पर 14 जून 2020 को मृत अवस्था में पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने पहले इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच शुरू की थी लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के पिता के नामजद रिपोर्ट लिखवाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस केस को सीबीआई दे दिया गया था। दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। इस केस से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था लेकिन उन्हें जमानत मिल चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.