BIHARBreaking NewsSTATEVAISHALI

वैशाली : कोरोना और माहवारी पर स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे मो. हाशिम

  • 1200 सेनेट्री पैड का किया है वितरण
  • 13 वार्डों मं 16626 मास्क का भी किया है वितरण

वैशाली। 27 मई
कोविड महामारी ने पूरे देश के सामने अप्रत्याशित बाधाएं उत्पन्न की। ऐसे में एक मुसीबत महिलाओं के बीच सेनेट्री पैड को लेकर भी थी। यह स्वच्छता का ऐसा पाठ है जो सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पूरे समाज को बताना जरुरी है। ऐसा ही स्वच्छता का पाठ पढ़ाने का एक बीड़ा बकसामा के मोहम्मद हाशिम ने उठाया है। एक तरफ तो वह लोगों के बीच जाकर माहवारी के समय घर की महिलाओं से गंदा कपड़ा के इस्तेमाल को रोकने की गुजारिश कर ही रहे हैं। वहीं मो. हाशिम ने अपने नीजी प्रयत्न से आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा पंचायत की किशोरियों के बीच 1200 पैड भी बांटे हैं। इस संबंध में मो. हाशिम कहते हैं, ‘‘मैंने किशोरियों मे पैड वितरण कर एक छोटी सी कोशिश की है। मेरा मुख्य मकसद पंचायत की महिलाओं के बीच माहवारी के समय गंदे कपड़े के इस्तेमाल से होने वाले रोगों से उन्हें बचाना था। मैंने एक किशोरी को चार पैड दिए हैं ताकि उन्हें एक महीने तक उपयोग में लाया जा सके’’।
वहीं एएएम मीना देवी के द्वारा किशोरियों को पैड नहीं रहने पर संक्रमण मुक्त पैड बनाने की विधि भी बताई गयी ताकि उन्हें वह आने वाले समय में उपयोग में लाएं। क्षेत्र की आशा फैसिलेटर संजरी खातुन कहती हैं कि मो. हाशिम का यह प्रयास काफी सकारात्मक है। यह लोगों के बीच माहवारी के समय स्वच्छता पर लोगों को सीख देगा।
कोरोना पर भी स्वच्छता की सीख
मो. हाशिम ने अपने पंचायत के प्रत्येक परिवारों में 6 पीस सेनेटाइजर का वितरण किया है। वहीं लोगों को शारीरिक दूरी और मास्क के प्रयोग की नसीहत भी दे रहे हैं। सार्वजनिक स्वच्छता की दिशा में मो. हाशिम ने अपने प्रयास से 13 वार्डो में 2771 परिवारों के बीच 16626 मास्क का वितरण किया है। वहीं प्रत्येक वार्ड में सोडियम हाइपोक्लोराईट का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.