Breaking NewsJHARKHAND

तूफान यास ने बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में सबकुछ तहस-नहस, रांची का हाल हुआ बेहाल: 70 किमी की रफ्तार से चली हवा

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में चक्रवाती तूफान यास ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. चंद घंटों में ही झारखंड के कई जिलों को तहस-नहस कर दिया है. एक बार फिर मौसम विभाग ने झारखंड का अलर्ट रहने को कहा है. रांची में आज सुबह तक 125 एमएम ​बारिश हो चुकी है. गिरिडीह जिले में भी व्यापक क्षति हुई है. मिट्टी व फूस के घरों को व्यापक क्षति पहुंची है.

चक्रवाती तूफान यास बुधवार की देर रात 2 बजे के आसपास झारखंड में प्रवेश किया. इसके बाद सभी 18 जिलों में अच्छी खासी बारिश हो रही है. 6व से 70 किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही तेज हवाओं में सैकड़ों पेड़ टूट गए. मिट्टी व फूस के घर गिर गए. तेज हवा में उड़ गए. कच्‍चे मकान तहस-नहस हो गए. रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, बोकारो, खूंटी, गिरिडीह, घाटशिला, रामगढ़, हजारीबाग समेत अन्य जिलों में भी तूफान का व्यापक असर पहुंंचा है. बारिश लगातार हो रही है. झारखंड सरकार ने हाई अलर्ट घोषित किया है. प्रशासन के लोग पूरी तरह चौकस है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.