Breaking News

गैस के गुब्‍बारे से कुत्‍ते को बांधकर हवा में उड़ा दिया, यूट्यूबर हुआ गि’रफ्तार

नई दिल्‍ली. सोशल मीडिया (Social Media) पर ज्‍यादा से ज्‍यादा लाइक पाने और अपनी पहचान बनाने के लिए कई बार लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं, , जिससे न केवल उन्‍हें समाज में शर्मिंदा होना पड़ा है बल्कि कई बार थाने के चक्‍कर भी लगाने पड़ते हैं. ऐसा ही एक मामला मालवीय नगर (Malviya Nagar) में देखने को मिला. यूट्यूबर (Youtuber) गौरव जॉन (Gaurav John) को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार कर लिया है क्‍योंकि उसने हाइड्रोजन वाले गुब्‍बारे से अपने पालतू कुत्‍ते डॉलर को हवा में उड़ा दिया था. इसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो उसने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया. इसकी शिकायत जैसे ही मालवीय थाने में दी गई वैसे ही पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर गौरव जॉन को हिरासत में ले लिया.

बता दें कि यूट्यूबर गौरव ने हवा में डॉगी को उड़ाते हुए वीडियो शूट किया और अपने चैनल पर डाल दिया. गौरव ने सोचा था कि उसके वीडियो को लोग पसंद करेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस घ’टना की जानकारी जब PFA संस्था को लगी तो उन लोगों ने पहले वीडियो देखा, फिर आरोपी गौरव पर पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया.


बता दें कि आ’रोपी गौरव और उसकी मां पर आईपीसी की धारा 188, 269, 34, पशु क्रू’रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. मामला थाने तक पहुंचने के बाद गौरव ने वीडियो डिलीट कर दिया लेकिन PFA संस्था ने वीडियो को अपने पास सहेज लिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.