बिहार में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, चिंता की बात यह है कि राज्य के गांवों में इस वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इसी को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाया हुआ है। जानकार बताते हैं बिहार के गांवों में कोरोना फैलने के पीछे कई वजह हैं, लेकिन पिछले एक महीने से राज्य के लगभग हर जिले में जारी बार-बालाओं के डांस और डीज व आर्केस्ट्रा के प्रोग्राम वायरस को फेलने में मददगार साबित हो रहे हैं।रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में मंगलवार एक शादी समारोह में रात भर बार-बालाओं का डांस हुआ। नर्तकियां ठुमके लगाए ओर डीजे की धुन पर रातभर ग्रामीण नाच गान का लुफ्त उठाते रहे।
बता दें कि सरकार ने लॉकडाउन के पीरियड को एक जून तक फिर से बढ़ा दी है तथा सभी तरह के डीजे एवं ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम आदि पर रोक लगा दिया है। लेकिन शादी समारोह में भारी भीड़ के साथ पूरी रात नर्तकियों का नाच चल रहा है। भोजपुरी के अश्लील और भद्दी गानों पर नर्तकियां ठुमके लगा रही हैं। न किसी के चेहरे पर मास्क है और सोशल डिस्टेंसिंग की तो ऐसी की तैसी कर दी गई है।
सरकार ने विवाह समारोह को मात्र 20 लोगों की मौजूदगी में संपन्न करने की हिदायत दी है। लेकिन दावथ थाना की पुलिस के नाक के नीचे जनकपुर गांव में रात भर धूम-धड़ाका होता रहा। लोग मनमौजी करते रहे। लेकिन कोई रोकने वाला नहीं है। तमाम तरह की गाइडलाइन और एहतियात बरतने के निर्देश के बावजूद आखिर लोग मानने को तैयार क्यों नहीं है? रोहतास के करगहर में भी दो दिन पूर्व एक श्राद्ध कार्यक्रम में भी जमकर बार-बालाओं का डांस हुआ था और मनचलों द्वारा लाखों रुपए नर्तकियों के ऊपर उड़ा दिए गए थे।





Leave a Reply