क्या एक निराश प्रेमी की आह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की कुर्सी पर आफत बनकर टूटेगी? प्रेमी ने पहले गलर्फ्रेंड की शादी (Marriage of Girlfriend) रोकने की गुहार लगाई थी, जिसकी मुख्यमंत्री ने अनसुनी कर दी। अब शादी के बाद उसने बददुआएं देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उसकी हाय (Ahh) लगेगी। हम बात कर रहे हैं पंकज कुमार गुप्ता (Pankaj Kumar Gupta) की, जिनकी गर्लफ्रेंड की शादी बीते 19 मई को किसी और से हो गई।
मुख्यमंत्री को बताया नकारा, इस्तीफा मांगा
अपने ट्वीट में पंकज कुमार गुप्ता ने नीतीश कुमार को नकारा मुख्यमंत्री बताते हुए उनसे इस्तीफा की मांग की है। लिखा है कि उसने 19 मई को होने वाली गर्लफ्रेंड की शादी रुकवा देने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। केवल बेरोजगारी के कारण उसकी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी नहीं हो सकी। पंकज ने इस प्रकरण के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताते हुए लिखा है कि उन्हें उसकी हाय लगेगी। पंकज ने यह ट्वीट मुख्यमंत्री के लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा है।null


पहले की थी गर्लफ्रेंड की शादी रोकने की मांग
विदित हो कि पंकज ने अपनी गर्लफ्रेंड की शादी के पहले मुख्यमंत्री के लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ाने वाले पहले के ट्वीट पर दूसरे टि्वटर हैंडल से रिट्वीट करते हुए लॉकडाउन में शादियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी थी। उसने लिखा था कि अगर मुख्यमंत्री लॉकडाउन में शादी पर भी रोक लगा देते हैं तो 19 मई को उसकी गर्लफ्रेंड की होने वाली शादी भी रुक जाती। इसके लिए वह उनका जीवन भर आभारी रहेगा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने उसकी मांग का संज्ञान नहीं लिया और गर्लफ्रेंड की शादी हो गई।

फिर लिखा था: दोबारा नहीं बन पाएंगे सीएम
पंकज ने इस शादी के पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ट्वीट कर लिखा कि वह उन्हें कभी माफ नहीं करेगा, क्योंकि उन्होंने उसकी बातों का संज्ञान नही लिया। इस कारण उसकी गर्लफ्रेंड की शादी हाेने जा रही है। एक सच्चे आशिक की हाय लगने के कारण वे दोबारा मुख्यमंत्री (CM) नही बन पाएंगे।

गर्लफ्रेंड को दी शादी की मुबारकबाद, खुद को बताया भूतपूर्व प्रेमी
शादी के बाद पंकज अब गर्लफ्रेंड को मिस कर रहा है। उसके लिए अपने ट्वीट में उसने शादी की मुबारकबाद देते हुए अपने ससुराल वालों और सरकारी हसबैंड का ध्यान रखने को कहा है। साथ ही खुद को भूतपूर्व प्रेमी बेरोजगार पंकज गुप्ता बताया है। गर्लफ्रेंड को मिस करने की बात लिखते हुए उसने और भी कई ट्वीट किए हैं। खास बात यह है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने भी शादी के पहले अपनी मर्जी से शादी करने की बात लिखी थी। किसी नव्या कुमारी ने पंकज को जवाब देते हुए लिखा है कि जब वह उसे छोड़ कर पूजा से बात करने गया था, तब वह बहुत रोती थी। आज वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है, इसलिए वह इसे रोकने का प्रयास नहीं करे।
ट्विटर पर सुर्खियों में है यह मामला
पंकज के ट्वीट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। अब ये पंकज और नव्या कौन हैं तथा वाकई उनकी प्रेम कहानी और उसका ट्रेजिक एंड सच है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते। हम तो केवल यह बता रहे हैं कि ऐसा एक मामला ट्विटर पर सुर्खियों में है।



Leave a Reply