Breaking NewsCelebritiesLife Style

#GOOGLE पर सबसे ज़्यादा खोजें जा रहे है ‘Super 30’ के संस्थापक आनंद कुमार

गूगल पर दिसंबर 2018 से अब तक बिहार से सबसे अधिक सर्च किए गए आनंद कुमार। पूरे देश में वह चौथे स्थान पर रहे। किसी बिहारी शिक्षक को लंबे अरसे बाद इतना ज्यादा सर्च किया गया है। पहले स्थान पर आईएएफ के विंग कमांडर अभिनंदन हैं। यानी इन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया। गूगल के पूरे वर्ष का आंकड़ा देखने पर पता चलता है कि भारत में जिन दिग्गजों को सबसे अधिक सर्च किया गया, उनमें एक नाम बिहार के आनंद कुमार का भी है। इस साल शैक्षणिक संस्थान ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार रितिक रोशन अभिनीत बायोपिक के लिए भी खबरों में रहे। यह भी एक वजह है कि इस वर्ष गूगल पर सबसे ज्यादा लोगों ने इन्हें सर्च किया।

इसके अलावा गुवाहाटी कोर्ट में उनके खिलाफ दायर याचिका और बाद में सुपर 30 को एक साल के लिए ड्रॉप करने के कारण भी वह सुर्खियों में रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर लेजेंड्री सिंगर लता मांगेशकर और तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह रहे। पांचवें स्थान पर विक्की कौशल और छठे स्थान पर क्रिकेटर ऋषभ पंत का नाम है। सबसे अधिक सर्च किए जाने पर आनंद कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि मेरी नहीं है, पूरे बिहार की है। पूरी दुनिया के लोगों ने मुझे सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले नये साल में कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.