BIHARBreaking NewsSTATE

16 जिलों में आंधी-पानी के साथ वज्रपात का अ’लर्ट / बिहार में 26 मई से एक सप्ताह तक दिखेगा यस तूफान का प्रभाव, 22 जिलों में मध्य बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यास तूफान का असर बिहार के 38 जिलों में होगा। 22 जिलों में मध्य बारिश और 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात की संभावना है। 26 मई से 7 दिनों तक इसका प्रभाव देखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तूफान ओडिशा से लगभग 450 किमी दूर है, 26 मई की शाम इसके ओडिशा और पश्चिम बंगाल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद झारखंड होते हुए बिहार में प्रवेश करेगा। इसके असर से बिहार के सभी हिस्सों में बारिश होगी। इस कारण तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल 25 मई तक बिहार के दक्षिणी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, पूर्वी हिस्से में तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

30 मई तक विशेष अ’लर्ट

अरब सागर में सक्रिय ताउ ते तूफन के कमजोर होने के बाद अब बंगाल की खाड़ी में यास चक्रवाती तूफान सक्रिया हो गया है। 26 से 30 मई के बीच बिहार के 22 जिलों में मध्य बारिश और 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात के आसार हैं। 28 मई के बाद बिहार के दक्षिणी हिस्से में स्थित पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय नवादा में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं।

चक्रवाती हवा के साथ ट्रफ रेखा सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक, यास के साथ ही बिहार के तटवर्ती क्षेत्र पूर्व मध्य उत्तर प्रदेश और झारखंड में चक्रवाती हवा के साथ ट्रफ का सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इससे निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहेगा। पंजाब से बिहार के तटवर्ती क्षेत्र से होते हुए मध्य प्रदेश तक जाने वाली ट्रफ रेखा से पूर्वी पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, छपरा में मध्यम दर्जे की बारिश के आसार बने हुए हैं।

24 घंटे तक शुष्क बना रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि ऐसी स्थिति में बिहार में 24 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हल्की बदली के साथ धूप होगी, जिससे दिन में उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। हालांकि शाम को 7 से 11 किमी उत्तर पश्चिम की तरफ से बहने वाली हवा की वजह से काफी राहत होगी, लेकिन रात में आद्रता अधिक होने से सुस्त हवा की रफ्तार से गर्मी बढ़ेगी। शुष्क मौसम की वजह से राज्य के 20 जिलों में 3 से 7 डिग्री तापमान में वृद्धि हो सकती है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे उमस भरी गर्मी का एहसास रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.