बिहार में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है. अब यह एक जून तक के लिए प्रभावी रहेगा. इसकी घोषणा खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने की. अब सीबीएसई 12वीं के एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान आया है. वे अभी परीक्षा कराने के लिए उचित समय नहीं मान रहे हैं. सोमवार को एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि अभी बिहार में सीबीएसई परीक्षा कराना ठीक नहीं होगा. इसके लिए बाद में निर्णय लिया जाएगा.
दरअसल, सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा को पहले ही कैंसिल कर दिया है. 10वीें के सभी स्टूडेंंट्स को 11वीं में प्रमोट किया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड इसका सीधा रिजल्ट जारी करेगा. इसके लिए कई पैमाने बनाए गए हैं. हालांकि, 26 जून को प्रमोशन वाला रिजल्ट देने की बात कही जा रही थी, लेकिन 12वीं पर कोई निर्णय नहीं होने की वजह से 10वीं के रिजल्ट की डेट भी बढ़ा दी गई है.
दूसरी ओर, कल रविवार को हुई सीबीएसई बोर्ड की मीटिंग में यह कहा गया है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा को कैंसिल नहीं किया जाएगा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच 2020 की तरह जुलाई में परीक्षा ली जाएगी. इस संबंध में जल्द ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 12वीं बोर्ड की परीक्षा के शेड्यूल और डेट के बारे में अधिक जानकारी शेयर करेंगे.
लेकिन, आज बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लॉकडाउन से कोरोना के मामले कम हुए हैं. सभी स्कूल और कॉलेज पहले से ही बंद हैं. अभी सिचुएशन के अनुसार लोगों के घरों में रहना ज्यादा सुरक्षित है. खाससकर बच्चों को अभी बिल्कुल ही लापरवाही करने की जरूरत नहीं है. ऐसे समय में सीबीएसई परीक्षा कराना उचित नहीं है. गौरतलब है कि बिहार में फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया. दूसरे लॉकडाउन को विस्तार देते हुए इसमें एक जून तक की अवधि विस्तार की गई है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है.


Input : Live cities



Leave a Reply